फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चाकू से हमला कर मिठाई विक्रेता से नगदी मोबाइल फोन लूटा

चाकू से हमला कर मिठाई विक्रेता से नगदी मोबाइल फोन लूटा

Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद। मोटरसाइकिल सवार युवक से चाकू की नोक पर दस हजार की रकम और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर एकत्र हुए राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फरार हुए दो लुटेरों की धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है।
घटना बौगला रोहालकी मार्ग के बीच घटित हुई। गांव अलीपुर का रहने वाले देवेंद्र की गांव में ही मिठाई की दुकान है। वह शनिवार को बहादराबाद से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में ही पैदल जा रहे तीन युवकों ने उसे रोककर लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर एक युवक ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। हाथ में चाकू लगने से देवेंद्र घायल हो गया। इसी बीच उसकी जेब से दस हजार और मोबाइल फोन लूटकर बदमाश भागने लग गए। विरोध के दौरान हो हल्ला होने पर राहगीर भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने पीछा करते हुए एक लुटेरा पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरे को अपने साथ थाने ले आई।
इधर, घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल निवासी हरिजन बस्ती बहादराबाद है। उसके फरार चल रहे साथी संदीप और सिंटू की तलाश में पुलिस जुटी है। ये युवक नशेड़ी किस्म के है। पीडित के भाई श्रवण कुमार ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed