{"_id":"5985f7424f1c1b5f418b45dd","slug":"150195181216-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बेची जा रही शराब पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से बेची जा रही शराब पुलिस ने पकड़ी
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के मींग गदेरा कस्बे में नारायण मंदिर के पास से पुुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा और वाहनों को सीज कर दिया। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली की नारायण मंदिर के पास एक ट्रक से शराब की पेटियां एक बोलेरो में भरी जा रही हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुल 288 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक और बोलेरो को सीज कर दिया। ट्रक चालक राय सिंह निवासी जाख कर्णप्रयाग, बोलेरो चालक भरत राम निवासी घंडियालधार तलवाड़ी और उमेश निवासी झूमाखेत गैरसैंण पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब कर्णप्रयाग के गोदाम से ग्वालदम के ठेके में जा रही थी, लेकिन शराब तस्करों से मिलीभगत के चलते ट्रक में लदी शराब अवैध रूप से ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए उतारी जा रही थी।
विज्ञापन