फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर में डाला डेरा

आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर में डाला डेरा

Thu, 03 Aug 2017 09:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर में डाला डेरा
श्रीनगर। सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज कर सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के प्रयास में युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपी के घर डेरा डाले हुए है। आरोपी युवक की शानपुर (नजीबाबाद) में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद निवासी वसीम अख्तर सलमानी नाम के युवक ने व्हाट्सएप पर श्रीनगर बाजार नाम के ग्रुप में दो समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने वाला मैसेज पोस्ट किया था। इस पर शहर के व्यापारी संजय गुप्ता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपी के घर पहुंच चुकी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक शानपुर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाता है। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed