फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रानीपोखरी में महिला की मौत का मामला

रानीपोखरी में महिला की मौत का मामला

Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

-- रानीपोखरी में महिला की मौत का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रानीपोखरी स्थित लिस्ट्राबाद में बीते शनिवार को महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर हुआ है। रानीपोखरी थाना पुलिस के मुताबिक डोईवाला निवासी मोहम्मद ताहिर द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शमा प्रवीन 25 का विवाह करीब पांच साल पूर्व लिस्ट्राबाद, रानीपोखरी निवासी मोहम्मद उमर के साथ हुआ था। उमर शादी के बाद से ही उनकी बेटी शमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। उसने बीते शुक्रवार की रात बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मोहम्मद उमर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। उसका बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार रात को शमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई सलमान ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed