फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंजीनियरिंग कालेज की सुरक्षा पर सवाल

इंजीनियरिंग कालेज की सुरक्षा पर सवाल

Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में युवक के गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को बंधक बनाने और अभद्रता करने की घटना से कॉलेज की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। इस बीच, पौड़ी कोतवाली पुलिस ने कॉलेज में सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं। भले ही आरोपी युवक को मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा हो, लेकिन गर्ल्स हॉस्टल में किसी बाहरी का घुस जाना बड़ी चूूक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने भी कॉलेज प्रशासन को खास ऐहतियात बरतने को कहा है।

बृहस्पतिवार रात गांव सकनौली निवासी नीरज उनियाल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया था। आरोप है कि वहां उसने छात्राओं को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि नीरज वहां मेस में काम करने वाली अपनी बहन के पास रहने गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी युवक गेट से सीधे अंदर दाखिल होता नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गेट पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की और ताला खोलकर अंदर जाने दिया। यह भी बात पता चली है कि एसएसपी जेआर जोशी को भी रात को कॉलेज प्रशासन के बजाय किसी अन्य व्यक्ति ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। एसएसपी के निर्देेश पर रात को कॉलेज में पुलिस भेजी गई। उधर, कॉलेज के रजिस्ट्रार संदीप कुमार का कहना है कि लापरवाही पाए जाने पर महिला सुरक्षाकर्मी और मेस में काम करने वाली नीरज की बहन को नौकरी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed