फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी

-मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी

Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
-मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी
मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी
विज्ञापन

11वें दिन भी जारी रहा शिक्षामित्रों का आमरण अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे शिक्षामित्र क्रांतिकारी महासंघ आमरण अनशन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। शिक्षा मित्रों ने मांग पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ के बैनर तले तपोवन रोड, ननूरखेड़ा में स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में करीब 500 शिक्षा मित्र अनशनरत हैं। अनशन पर बैठे के महीसंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा ने कहा है कि 15 सौ शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पर नियुक्ति देकर और नौ सौ शिक्षा मित्रों को नियुक्ति नहीं करके सरकार भेदभाव कर रही है। अनशन के बावजूद सरकार शिक्षामित्रों की समस्याएं निपटाने के प्रति कतई फिक्रमंद नहीं है। ऐसे में अब धरना और अनशन ही एक मात्र सहारा है। इस बार सरकार की ओर से मांग पूरी नहीं की गई तो प्रदेश के सभी शिक्षा मित्र सामूहिक इस्तीफा देंगे। वहीं लगातार अनशन पर रहने से अब राणा की तबियत भी बिगड़ने लगी है। महासंघ की प्रदेश प्रवक्ता चित्रा राणा ने कहा कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अनशन में गोपाल, सर्वानंद, रमेश, हीरा सिंह, श्याम दत्त, हरि, गोविंद राणा, भगवान सिंह, अरुणा, पुष्पा, सीमा, जसवंती, संतोष, प्रियंका, कलावती, मुनि नेगी, रेखा, कुसुम, सरस्वती, हिना, ऊषा, निशा, शकुंतला, तेजपाल, राकेश, संजय राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed