{"_id":"5af8a0504f1c1be6408b518d","slug":"141526243408-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 14 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
इंद्रप्रस्थ नत्थनपुर नेहरू ग्राम निवासी गुरु प्रसाद खुकसाल (82) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरु प्रसाद पुलिस हेडकांस्टेबल पद से रिटायर्ड थे और 10 मई को बिना बताए घर से चले गए थे। परिजनों के मुताबिक गुरु प्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
पुलिस के अनुसार इंद्रप्रस्थ नत्थनपुर नेहरू ग्राम निवासी गुरु प्रसाद खुकसाल (82) बीते बुधवार को बिना बताए घर से चले गए थे। इस बाबत परिजनों की तहरीर पर 10 मई को गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। रविवार सुबह कुछ वन गुर्जर गुरु प्रसाद का शव लेकर संतोष कॉलोनी जोगीवाला पहुंचे थे। गुर्जरों का कहना था कि वृद्ध गंभीर हालत में जंगल में भटकते हुए मिले थे। उन्हें पानी पिलाने की कोशिश की गई और जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्हें दौरा पड़ गया। आनन-फानन वृद्ध को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि गुरु प्रसाद खुकसाल पुलिस हेडकांस्टेबल पद से रिटायर्ड थे। कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों के आग्रह और जिलाधिकारी की अनुमति से बिना पोस्टमार्टम कराए शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया।