{"_id":"5a7a13424f1c1ba0268b8c47","slug":"141517949762-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस मालिक के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस मालिक के घर में लाखों की चोरी
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गुनियाल गांव में गेस्ट हाउस के मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। वाइल्ड लाइफ की फोटोग्राफी में काम आने वाले कई कैमराें के साथ चोर जेवरात ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
राजपुर थाना क्षेत्र के गुनियाल गेस्ट हाउस के मालिक अरुण गुप्ता वाइल्ड लाइफ की फोटोग्राफी के शौकीन है। सोमवार को वह मकान बंद कर दिल्ली गए थे। मंगलवार सुबह पता चला कि चोरों ने घर से हाथ साफ कर लिया। मालिक गुप्ता शाम को वापस आए तो चोरी गए माल के बारे में जानकारी मिल सकी। जाखन चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। पुलिस को बताया गया है कि चोर घर में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात के अलावा दो कैमरे भी ले गए है। वाइल्ड लाइफ की फोटोग्राफी के एक कैमरे की कीमत चार लाख रुपये के करीब बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि कुछ सुराग मिले है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।