फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर माह के अंतिम रविवार को फ्री मिलेगी सवारी

हर माह के अंतिम रविवार को फ्री मिलेगी सवारी

Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
हर माह के अंतिम रविवार को फ्री मिलेगी सवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महिलाओं को हर माह के अंतिम रविवार को फ्री सवारी मिलेगी। नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के चौराहों पर खडे़ किए गए वाहनों से रात में 32 महिलाआें को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। महिलाओं का अच्छा समर्थन मिलने से यातायात निदेशालय ने यह व्यवस्था लागू की है। ट्रैफिक निदेशालय ने सुखद प्रोजेक्ट के तहत 31 दिसंबर की रात आठ बजे से 11 बजे तक 51 वाहनों को शहर के प्रमुख चौराहों पर खड़ा किया था। रात में फोन करने वाली 32 महिलाओं को इन वाहनों से उनके घर छोड़ा गया था। डीआईजी केवल खुराना के मुताबिक, सुखद प्रोजेक्ट की सराहना हुई है। महिलाओं ने भविष्य में इस व्यवस्था को आगे भी लागू करने का अनुरोध किया है। इसी के मद्देनजर फैसला लिया गया है कि हर माह के अंतिम रविवार को यह सेवा दी जाएगी। शहर के प्रमुख 10 स्थानाें पर वाहन खड़े किए जाएंगे। उस दिन दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक यह सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed