{"_id":"5a4403374f1c1bfc0f8b651f","slug":"141514406711-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशन मनी घोटाले में प्राचार्य के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशन मनी घोटाले में प्राचार्य के निलंबन की संस्तुति
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशन मनी घोटाले में प्राचार्य के निलंबन की संस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजकीय महाविद्यालय काशीपुर में काशन मनी घोटाला प्रकरण में शासन ने कालेज के प्राचार्य के निलंबन की संस्तुति कर दी है। काशन मनी के मद की धनराशि को निकालकर किताबों और अन्य चीजों की खरीद में इस्तेमाल किया गया। घोटाला उजागर होने के बाद शासन ने निदेशक उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद प्राचार्य के निलंबन की संस्तुति की गई है।
राजकीय महाविद्यालय काशीपुर में काशन मनी के घोटाले की शासन को शिकायत मिली थी। शिकायत थी कि काशन मनी के मद की धनराशि को निकालकर कहीं और खर्च कर दिया गया है। इस धनराशि को खर्च करने में भी धांधली की गई। किताबों की खरीदारी एमआरपी से अधिक दाम पर की गई। यह मामला उछलने पर शासन ने निदेशक उच्च शिक्षा बीसी मलकानी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी। जांच कमेटी ने कुछ दिन पहले अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि काशन मनी घोटाले में जो शिकायत की गई थी, उसमें सत्यता पाई गई। किताबों की खरीदारी निर्धारित दामों से अधिक पर की गई है। वित्तीय अनियमितता के लिए एक मद की धनराशि का दूसरे में नियम विरुद्ध इस्तेमाल किया गया है। शासन को रिपोर्ट मिलने पर अपर सचिव उच्च शिक्षा के स्तर से राजकीय महाविद्यालय काशीपुर के प्राचार्य एएस सियाड़ी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।
दो खंड शिक्षाधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
देहरादून(ब्यूरो)। काम में लापरवाही के आरोप में दो खंड शिक्षाधिकारियों को वर्ष 2017-18 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। रायपुर के प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी स्वराज सिंह तोमर और डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी मुखलाल प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की ओर से आदेश जारी किया गया। इन प्रभारी खंड शिक्षाधिकारियों के खिलाफ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की परीक्षा में लापरवाही बरते जाने और सत्र वर्ष 2018-19 पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता से संबंधित त्रुटि रहित सूचनाएं समय से न भेजे पर यह कार्रवाई की गई है।