फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व अपर जिला विकास अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा

पूर्व अपर जिला विकास अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 31 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व अपर जिला विकास अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून/हल्द्वानी। अनुसूचित जाति की दुकानें दूसरे लोगों को नियम विरुद्ध आवंटित करने के मामले में पूर्व अपर जिला विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है अधिकारी ने अनुसूचित जाति के लोगों का आवंटन बिना किसी अधिकार के रद्द किया था। इतना ही नहीं उन्होंने जिलाधिकारी के आदेशों की भी अवहेलना की है।
प्रभारी निरीक्षक डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंकधर ने पूर्व अपर जिला विकास अधिकारी कांतिराम जोशी के खिलाफ तहरीर दी थी। वह वर्ष-2001 में देहरादून जिला समाज कल्याण विभाग में अपर जिला विकास अधिकारी थे। उस वक्त प्रेमनगर क्षेत्र में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लोगों को 28 दुकानें आवंटित की थी। इस दौरान कांतिराम जोशी ने इन दुकानों में से 15 दुकानों का निरस्तीकरण कर दिया और 14 दुकानों का पुन: आवंटन दूसरों को कर डाला। इसका पता जब प्रशासन को चला तो तत्कालीन जिलाधिकारी ने यह आवंटन रद्द करने के आदेश दिए। बावजूद इसके उन्होंने आदेशों को नहीं माना और शुल्क सरकारी खजाने में जमा करा लिया। इस पर जब समाज कल्याण विभाग ने लोगों से बात की और वास्तविकता जांची तो पता चला कि यह आवंटन अब रद्द नहीं किया जा सकता। इस तरह कांतिराम जोशी ने विभाग के साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

इस मामले में वर्तमान जिलाधिकारी ने भी जांच समिति गठित की थी। जिसने दो दिन पूर्व अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। इसमें भी कांतिराम जोशी दोषी पाए गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर कांतिराम जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना, पद का दुरुपयोग करना और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं के चलते कांतिराम जोशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे। समाज कल्याण अधिकारी देहरादून की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डॉ. रणवीर सिंह, अपर मुख्य मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed