{"_id":"5c40c68abdec22734c6bfd7f","slug":"131547749002-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से यौन उत्पीड़न मामले में दारोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से यौन उत्पीड़न मामले में दारोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
किशोरी से यौन उत्पीड़न के मामले में दारोगा पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दारोगा पर इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। साथ ही तरह-तरह की चर्चाएं बी चल रही हैं। वहीं, जांच अधिकारी के तबादले के बाद मामले की जांच अब नवनियुक्त एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय कर रहे हैं।
पिछले साल सितंबर में मूल रूप से लखनऊ निवासी किशोरी ने यहां तैनात एक दारोगा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। किशोरी की शिकायत पर तत्कालीन एसएसपी ने मामले की जांच करवाई थी। इस दौरान एक महिला दारोगा पर किशोरी पर दबाव बनाने का आरोप लगा था। मामले में कुछ दिनों तक दोनों दारोगाओं के खिलाफ जांच चली, लेकिन बाद में मामले को दबा दिया गया था। हाल ही में यह मामला फिर से खुला तो नवनियुक्त एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने तत्कालीन एसपी सिटी ममता वोहरा को जांच सौंपी। एसपी सिटी ने करीब पांच दिन पूर्व रुड़की के एक गांव में परिवार के साथ किराये पर रह रही किशोरी के करीब तीन घंटे तक बयान लिए थे।
साथ ही दोनों दारोगाओं के भी बयान दर्ज किए थे। इसी बीच एसपी सिटी का तबादला हो गया तो एसएसपी ने मामले की जांच नवनियुक्त एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को सौंपी। मामले को तूल पकड़ता देख बृहस्पतिवार को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। दारोगा पर कार्रवाई होने से विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ कार्रवाई को सही बता रहे हैं तो कुछ गलत। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है। जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।