{"_id":"5b60cd734f1c1ba13e8b46f7","slug":"131533070707-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से ही रखी जाएगी पूरे प्रदेश के यातायात पर नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून से ही रखी जाएगी पूरे प्रदेश के यातायात पर नजर
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून से ही रखी जाएगी पूरे प्रदेश के यातायात पर नजर
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के सभी जिलों के ट्रैफिक कंट्रोल रूम देहरादून में ही स्थापित किया जाएगा। इससे एक ही जगह से सभी जिलों में ट्रैफिक की मॉनीटरिंग हो सकेगी। योजना के तहत प्रदेशभर में 365 कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाना है।
गौरतलब है कि प्रदेश में यातायात की व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए यातायात निदेशालय का गठन किया गया था। इसके बाद यातायात सुगमता के लिए तमाम योजनाओं पर काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक स्टाफ और संसाधनों की कमी के चलते इसके आशातीत परिणाम नहीं मिले हैं। इसमें अब भी व्यापक सुधार की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए अब एकीकृत कंट्रोल रूम देहरादून में ही स्थापित किया जा रहा है।
यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के नौ जिलों में 285 कैमरे लगे हुए हैं, जबकि 80 कैमरे और लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इससे यातायात सुगम बनेगा और नियमों के उल्लंघन पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
ये है कैमरों की स्थिति
हरिद्वार-100
देहरादून-32
अल्मोड़ा-44
चमोली-22
नैनीताल-35
ऊधमसिंह नगर-23
पौड़ी-13
टिहरी-13
रुद्रप्रयाग-03