{"_id":"5c2146c7bdec22571d7dfd3a","slug":"121545684679-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा ने ठेकेदार का चालान कर रोका कार्य, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारोगा ने ठेकेदार का चालान कर रोका कार्य, आक्रोश
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजपुर रोड पर मरम्मत कार्य के दौरान चौकी प्रभारी हाथीबड़कला ने एक ठेकेदार के वाहन का चालान कर दिया और कार्य रुकवा दिया। इसके बाद आक्रोशित ठेकेदारों ने सोमवार को चौकी प्रभारी के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और हटाने की मांग की। मामले की जांच सीओ डालनवाला जया बलोनी को दी गई है।
देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर ने नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। पुंडीर ने बताया कि रविवार को एसएसपी आवास के पास सड़क पर पैच कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां हाथी बड़कला चौकी प्रभारी प्रतिभा पहुंचीं और कार्य से संबंधित अनुमति पत्र मांगने लगीं। इस पर ठेकेदार ने ऐसी कोई अनुमति होने से मना किया तो वे आग बबूला हो गईं। उन्होंने ठेकेदार व कर्मचारियों को चौकी बुला लिया और उनकी गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। इस पर जब ठेकेदार ने बात करनी चाही तो चौकी प्रभारी ने अभद्रता भी की। वहीं एसएसपी कार्यालय पहुंचे ठेकेदारों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की और एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।
एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच सीओ डालनवाला जया बलोनी को सौंपी गई है। जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि मामले में अनुमति ली गई थी या नहीं। जांच के बाद यदि दारोगा दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।