फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब पूर्व मंत्री की पत्नी से ठगे जेवर

अब पूर्व मंत्री की पत्नी से ठगे जेवर

Fri, 01 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अब पूर्व मंत्री की पत्नी से ठगे जेवर
अब पूर्व मंत्री की पत्नी से ठगे जेवर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी में सक्रिय शातिर ठगों ने इस बार पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी की पत्नी को शिकार बनाया है। चमकाने का झांसा देकर ठगों ने बृहस्पतिवार को उनके करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मंत्री की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से ठगों की तलाश की जा रही है। शहर में इस तरह की यह लगातार दूसरी घटना है, जिसमें डिब्बा बदलकर ठगी की गई।
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में पूर्व सिंचाई मंत्री मातबर सिंह कंडारी का मकान है। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मातबर सिंह और उनकी पत्नी लीला ही घर में थे। दोपहर करीब एक बजे उनके घर की घंटी बजी तो लीला ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर देखा तो दो युवक खड़े थे। युवकों ने खुद को मूर्ति चमकाने (सफाई) वाला बताया और उनके घर में मौजूद मूर्ति चमकाने को कहा। पहले उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बार-बार आग्रह करने पर वह एक तांबे की मूर्ति ले आईं। युवकों ने मूर्ति को रगड़-रगड़ कर चमका दिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने लीला कंडारी से कहा कि वे उनके सामने ही सोने-चांदी के जेवरात भी चमका सकते हैं। वह उनकी बातों में आ गईं और अंदर से सोने के दो कड़े और दो अंगुठियां ले आईं। युवकों ने इन जेवरों को एक डिब्बे में रख लिया। नजर बचाकर युवकों ने कब डिब्बा बदल दिया, लीला कंडारी भांप ही नहीं र्पाइं। युवकों ने हिदायत दी कि हमने ये जेवर एक रसायन में डुबोकर रखे हैं। वह इसे एक घंटे बाद खोलें, वरना जेवर साफ नहीं होंगे। यह कहकर युवक वहां से चले गए। इसके बाद जब श्रीमती कंडारी ने डिब्बा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। डिब्बे में कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्होंने पति मातबर सिंह को दी। मातबर सिंह ने पुलिस को फोन किया तो एसएसआई, नेहरू कॉलोनी राकेश साह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में दोनों युवक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। राकेश साह ने बताया कि मातबर सिंह की पत्नी से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि बुधवार को भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया गया था। डालनवाला थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में अधिवक्ता अभिषेक पुंडीर के घर पहुंचे युवक ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने धातु की चीजों को चमकाने का दावा करते हुए सोने-चांदी के जेवरों को एक डिब्बे में रख दिया था और जाते समय डिब्बा बदल दिया। कुछ देर बाद डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें कुछ पीतल के जेवर रखे हुए थे।

--
सावधान! अंजान को घर में प्रवेश न दें
शहर में ठगों का गिरोह सक्रिय है। शहरवासी उनसे सावधान रहें। ठग, विशेषकर घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को शिकार बनाते हैं। इनसे बचने का सबसे बेहतर रास्ता यह है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को किसी भी हाल में घर में प्रवेश न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed