फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठगों ने बैंक खाते से कर डाली तीन लाख की ऑनलाइन शापिंग

ठगों ने बैंक खाते से कर डाली तीन लाख की ऑनलाइन शापिंग

Sat, 14 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ठगों ने बैंक खाते से कर डाली  तीन लाख की ऑनलाइन शापिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

खुद को बैंक अधिकारी बता कर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से तीन लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डालनवाला पुलिस के अनुसार नेमी रोड निवासी कृष्ण गोपाल का धर्मपुर स्थित एसबीआई में पेंशन खाता है। पांच अप्रैल को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि पेंशन खाते का नया एटीएम बनना है, जिसमें चार से पांच दिन का समय लगेगा। नया कार्ड बनाने की प्रक्रिया बताने के दौरान ठग ने कृष्ण गोपाल से ओटीपी और पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद पीड़ित कृष्ण गोपाल के मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग की खरीदारी के पेमेंट के मैसेज आए। इस पर पीड़ित ने कथित बैंक अधिकारी के नंबर पर फोन किया तो बताया गया कि पेमेंट चेक करने के लिए फर्जी मैसेज भेजे गए हैं। इसके बाद गोपाल कृष्ण शुक्रवार को बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने खाते से करीब तीन लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित कृष्ण गोपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed