फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...तो लाश के टुकड़े कर बहा देती

...तो लाश के टुकड़े कर बहा देती

Sun, 11 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
...तो लाश के टुकड़े कर बहा देती
...तो लाश के टुकड़े कर बहा देती
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
प्राप्ति की हत्या करने वाली सौतेली मां मीनू कौर के मंसूबे बेहद खतरनाक थे। उसकी योजना प्राप्ति की लाश के टुकड़े करके बाथरूम के रास्ते बहाने की थी, ताकि इस राज से कभी पर्दा नहीं उठ सके। खुखरी में धार न होने के कारण उसकी योजना फेल हो गई। लाश को ठिकाने लगाने को वह आगे कुछ सोच पाती, उससे पहले ही वह कानून की गिरफ्त में आ गई।
पुलिस के अनुसार जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि प्राप्ति सिंह की हत्या सुनियोजित तरीके से नहीं की गई थी। मीनू कौर का दिल में नफरत का गुब्बार अचानक ही फूटा। नफरत के जुनून में प्राप्ति की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े करने की योजना था। घर में रखी हुई खुखरी से पहले उसके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और बाद में उसके शव के दो टुकड़े किए। खुखरी पर धार न होने के कारण शव के दो टुकड़े करने में ही उसे सवा चार घंटे लग गए। तब तक वह बहुत थक चुकी है। सुबह हो जाने के कारण उसने लाश को चादर में लपेटकर रस्सी से बांधकर बाथरूम में बनी गैलरी में छिपा दिया। अगले दिन सात फरवरी को प्राप्ति का मंगेतर और अन्य परिजन सक्रिय हो गए। घर में परिजनों के मौजूद रहने के कारण वह शव को ठिकाने लगाने के बारे में आगे कुछ नहीं सोच पाई। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पूछताछ में मीनू कौर ने लाश के टुकड़े कर बहाने की योजना की बात कबूल की है।
विज्ञापन


‘पुलिस से बोली, मैने ठीक किया ना’
पुलिस हिरासत में मीनू कौर ने दूसरे पति अजित पाल सिंह और उसकी बेटी प्राप्ति सिंह के खिलाफ जहर उगलने में कोई कमी नहीं की। बेटी की अनगिनत गलतियों को उजागर यह साबित करने का प्रयास किया कि जो भी उसने किया वो ठीक किया। बेटी को लेकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों द्वारा दिए गए उलाहने तक पुलिस को बताए। वह कई राज भी पुलिस को बताती चली गई। बार-बार बेटी की गलतियां बताकर पुलिस से इस बात को लेकर हामी भरवाती रही कि उसने ठीक किया ना। शुक्रवार को महिला पुलिस कर्मियाें को रातभर उसके साथ रहना था, वो भी मीनू की बातों में हां पर हां मिलाती रहीं। देर रात में मीनू सो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed