फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थानेदार और सीओ संभालेंगे यातायात व्यवस्था

थानेदार और सीओ संभालेंगे यातायात व्यवस्था

Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
थानेदार और सीओ संभालेंगे यातायात व्यवस्था
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

द्रोण चौक पर यातायात वन-वे करने से पुलिस की किरकिरी होने के बाद डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बुधवार को यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। डीआईजी ने शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानेदार और सीओ अपने इलाकों में सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
बुधवार को रेंज कार्यालय में समीक्षा बैठक में डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था खराब होने से वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कहा कि पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम गठित सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाए। कहा कि महाराजा अग्रसेन चौक से द्रोण होटल के बीच सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ ही नहीं सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होते हैं। इससे सड़क पर यातायात बाधित होता है। अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह और शाम को थानेदार और सीओ अपने इलाकों में सड़क पर उतरेंगे और यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे। सीओ यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की नियमित चेकिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि दून अस्पताल के बाहर सड़क पार्किंग बन गई है। दोपहिया और कार खड़ी होने से सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। सीओ कोतवाली को निर्देश दिए कि सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न होने दें। वाहन खड़ा होने पर उसे सीज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन चौक पर विक्रम और ऑटो खड़े करने पर प्रतिबंध लगाने और चौक में लेफ्ट टर्न पूरी तरह फ्री करने के निर्देश दिए। घंटाघर से एस्लेहॉल चौक और दिलाराम तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी निवेदिता कुकरेती, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह, सीओ यातायात जया बलूनी समेत कई थानाध्यक्ष मौजूद थे।
...................................
माइक से होगा यातायात नियंत्रण
डीआईजी ने कहा कि तहसील चौक, इनामुल्ला बिल्डिंग, महाराजा अग्रसेन चौक, चून चौक, सहारनपुर चौक पर माइक से यातायात कंट्रोल किया जाएगा। वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर सड़कों पर पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। पुष्पक ज्योति ने कहा कि आईएसबीटी की तरफ से न्यायालय आने वाले वाहनों को सहारनपुर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक से डायवर्ट कर छप्पन भोग हरिद्वार रोड पर भेजा जाए। जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएं।
................................
सड़क पर नहीं होगी लोडिंग और अनलोडिंग
आढ़त बाजार में सुबह से शाम सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इनमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। जिससे सड़क पर जाम लगता है। डीआईजी ने एसएसपी को निर्देश दिए कि सड़क पर किसी भी तरह की लोडिंग और अनलोडिंग बंद की जाए। लोडिंग और अनलोडिंग में वाहन पकड़े जाने पर पुलिस एक्ट में चालान किया जाए।

......................................
सिग्नल लाइट बनने लगे जाम की वजह
पुलिस ने द्रोण चौक से यातायात तो वन-वे कर दिया है, लेकिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट का टाइमर पुराना ही फीड है। वन वे होने से महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर घंटाघर तक जाम की स्थिति हो रही है। महाराजा अग्रसेन चौक, तहसील चौक और दर्शन लाल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल में अधिकतम टाइमिंग एक मिनट है, जबकि वाहनों की कतार काफी बड़ी लग रही है। चौराहों पर पुलिस कर्मी मैनुअल यातायात का संचालन कर रहे हैं। इसके बाद भी जाम में फंसे लोगों की नजर सिग्नल लाइट पर टिकी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed