{"_id":"57e2b4b04f1c1be555a83116","slug":"12-suspect-caught-by-uttarakhand-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मुंबई और पुणे से आए 12 संदिग्ध पकड़े, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड: मुंबई और पुणे से आए 12 संदिग्ध पकड़े, पूछताछ जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 22 Sep 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
suspect
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में आतंकवादी हमले की घटना के बाद से सतर्क पुलिस ने मंगलवार रात मुंबई और पुणे से आकर यहां ठहरे एक महिला समेत 12 लोगों को संदेह में पकड़ा है। पकड़े गए लोगों ने यहां एक परिचित के पुत्र की शादी में शामिल होने और नैनीताल घूमने के लिए आने की बात कही है।
विज्ञापन
बॉर्डर एरिया के कारण पुलिस, आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, स्पेशल ब्रांच और एलआईयू की टीम गहन पूछताछ कर रही है। दिनभर हुई पूछताछ के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि मंगलवार रात शहर के एक होटल में कुछ संदिग्धों के कई दिनों से ठहरने की सूचना मिली। होटल से मुंबई में काम करने वाले यूपी के मूल निवासी तीन लोगों को पकड़ा गया तो पता चला कि वे यहां एक दंपति के साथ आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस एक घर में ठहरे दंपति को भी पूछताछ के लिए कोतवाल ले आई। फिर पता चला कि रात में उनके कुछ और साथी अपने निजी वाहन से मुंबई एवं पुणे से यहां पहुंचे हैं तो उन्हें भी पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से दिन भर गुप्त पूछताछ की, लेकिन किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए लोग मुंबई, पुणे और यूपी के रहने वाले हैं। देर शाम खबर लिखे जाने तक भी पूछताछ जारी थी।