फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदर्शनकारियों का आरोप, कैंपस में बंद कर पुलिस ने बरसाई लाठियां

प्रदर्शनकारियों का आरोप, कैंपस में बंद कर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Tue, 19 Feb 2019 02:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप, कैंपस में बंद कर पुलिस ने बरसाई लाठियां
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कैंपस में बंद कर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं और प्रबंधन के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। जबकि वे कॉलेज में कश्मीरी छात्रों का सत्यापन करवाने की मांग के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान प्रबंधन ने कॉलेज का गेट बंद करवा दिया। आरोपी प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।
मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी ने राजपुर थाने लाए गए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने बताया कि छात्रसंघ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीरी छात्रों का सत्यापन करवाने की मांग के लिए कॉलेज पहुंचा था। इन छात्रों में से एक ने कुछ दिन पहले कई आपत्तिजनक बातें कही थी। जैसे ही प्रतिनिधिमंडल कॉलेज पहुंचा, प्रबंधन ने गेट बंद करवा दिया। साथ ही पुलिस को भी बुला लिया। कुछ देर बाद पुलिस ने उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। छात्रों ने चेतावनी दी यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो वे पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


छात्र शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिया है। छात्रों की तहरीर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनिल उनियाल गामा, मेयर नगर निगम देहरादून

हमने राजपुर थाने जाकर उन छात्रों से बात की है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराया है। सीओ मसूरी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच पड़ताल का भरोसा दिया है।

-गणेश जोशी, विधायक मसूरी

प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की जा रही थी। मामला बिगड़ा तभी छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।
श्वेता चौबे, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed