फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला के खाते से पैसे निकालने की घटना में मुकदमा दर्ज

महिला के खाते से पैसे निकालने की घटना में मुकदमा दर्ज

Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से पैसे निकालने की घटना में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एटीएम क्लोनिंग कर महिला के खाते से पैसे निकालने की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला शनिवार को किशननगर चौक से पैसे निकालने गई थी, जिसके बाद अगले दिन उसके खाते से करीब 26500 रुपये निकाल लिए गए थे।

शनिवार को ओल्ड डालनवाला निवासी ललित गोस्वामी की पत्नी वर्षा गोस्वामी किशननगर चौक पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। एटीएम के सही से काम न करने पर पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनकी मदद करने को कहा। इस पर वर्षा ने युवक की मदद से पैसे निकाल लिए और घर आ गईं। इसके बाद अगले दिन रविवार को उनके फोन पर तीन बार में उनके खाते से 26500 रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। उन्होंने इसकी शिकायत डालनवाला पुलिस से की थी, लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थाना प्रभारी कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को कैंट थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed