{"_id":"5bcb9521bdec226974556de7","slug":"111540068641-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल लगाने के नाम पर ठगे 95 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर मिल लगाने के नाम पर ठगे 95 लाख रुपये
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर मिल खरीदने के नाम पर 95 लाख रुपये ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एक व्यक्ति से तीन लोगों ने पेपर मिल खरीदने के नाम पर 95 लाख रुपये ठग लिए। इनमें से 10 लाख रुपये फार्म हाउस बनाने के नाम पर ठगे गए। जब काम नहीं हुआ तो उस व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक मुजफ्फरनगर निवासी है।
मामले की शिकायत राजपुर थाने में की गई है। सहस्रधारा रोड निवासी शिवाल सहगल ने पुलिस को बताया कि पिछले साल उसकी जान पहचान कृष्ण राजगोपाल निवासी सहस्रधारा रोड से हुई थी। सहगल ने अपनी कुछ संपत्ति बेची थी, जिसकी रकम को वह कहीं निवेश करना चाहते थे। इस पर राजगोपाल ने सहगल से कहा कि वह उनकी रकम को निवेश करने में मदद कर सकता है। इसके बाद उसने सहगल की मुलाकात मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन, साकेत निवासी वैभव त्यागी और राजेश्वर नगर सहस्रधारा रोड, दून निवासी अश्वनी त्यागी से कराई। दोनों ने सहगल से शुरुआत में मुजफ्फरनगर क्षेत्र में एक फार्म हाउस बनाने को कहा और 10 लाख रुपये ले लिए। इसके कुछ दिन बाद कहा कि उनके क्षेत्र में एक पेपर मिल बिक रही है। यह पेपर मिल सहारनपुर स्थित एक बड़ी पेपर मिल से भी काफी बड़ी है। यदि उसे खरीद लिया जाता है तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा। इस पर सहगल उन दोनों की बातों में आ गए। फिर वैभव और अश्वनी अलग अलग औपचारिकताओं के नाम पर उनसे रुपये लेते गए। धीरे धीरे सहगल से उन्होंने कुल 95 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उन्होंने सहगल से संपर्क करना छोड़ दिया। सहगल को पता चला कि तीनों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो उन्होंने अपने रुपये मांगे लेकिन आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। सितंबर में सभी ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि सहगल की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।