फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार ने जारी की दिव्यांगों के आरक्षण की गाइडलाइन

सरकार ने जारी की दिव्यांगों के आरक्षण की गाइडलाइन

Thu, 27 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने जारी की दिव्यांगों के आरक्षण की गाइडलाइन
सरकार ने जारी की दिव्यांगों के आरक्षण की गाइडलाइन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य की सेवाओं में दिव्यांगों को आरक्षण देने वाली गाइडलाइन प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। नए नियम सीधी भर्ती के अलावा पदोन्नतियों में भी लागू होंगे। जिन विभागों में आरक्षण लागू होने की स्थिति नहीं बनती दिखेगी, उन्हें शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति से पूर्व अनुमति लेनी होगी। यह समिति विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगी। उनके आदेश के अनुसार ही आगे की कार्यवाही होगी।
कार्मिक विभाग की ओर से नई गाइडलाइन के तहत दिव्यांगता की श्रेणी भी परिभाषित की गई है। इसके मुताबिक केंद्र सरकार की तरह ए, बी और सी श्रेणी के लिए एक-एक प्रतिशत, जबकि डी और ई श्रेणी के लिए कुल एक प्रतिशत आरक्षण स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि वह विभिन्न विभागों में चिन्हित पदों की संख्या, अतिरिक्त पदों की पहचान और उपयोगिता तय करेगा। आरक्षित पदों का प्रत्येक तीन वर्ष में पुनरीक्षण किया जाएगा। नियमावली में स्पष्ट किया गया है कि दिव्यांग श्रेणी के तहत पदोन्नति के बाद भी आरक्षित पद बरकरार रहेगा। अनारक्षित पदों पर दिव्यांगों को प्रतिस्पर्धा से मना नहीं किया जा सकेगा। दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए पूर्व के नियम और समितियां यथावत रहेंगी। पदोन्नति में आरक्षण की गणना के संदर्भ में बताया गया है कि चिन्हित एवं भरे गए पदों के आधार पर तय होगा कि पात्रता क्षेत्र में विस्तार करना है या नहीं।
विज्ञापन

--
हर वर्ष समाज कल्याण विभाग तैयार करेगा विवरण
नई नियमावली के तहत समाज कल्याण विभाग प्रतिवर्ष जनवरी में विभागवार और पदवार दिव्यांगता के लिए आरक्षित पदों का विवरण एकत्र करेगा। इसमें पदों की कुल संख्या, कार्यरत कार्मिक और रिक्तियों की वास्तविक संख्या का ब्योरा होगा। इसके अलावा एक समिति का गठन होगा। यह समिति प्रत्येक प्रशासकीय विभाग की ओर से सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत दिव्यांगता के लिए चिन्हित पदों का निर्धारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
29-30 को निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर
देहरादून। 29 और 30 सितंबर को राजधानी के अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले शिविर में दिव्यांगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, कृत्रिम हाथ व पैर, फिजियोथैरेपी, कैलिपर व जूते, सुनने की मशीन, व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र (केवल देहरादून जिले के दिव्यांगों के लिए), रोडवेज बस पास, कौशल विकास योजनाओं की जानकारी, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, बैंक लोन की जानकारी, दिव्यांग पेंशन की जानकारी, आयुष्मान भारत योजना की जानकारी, योग कैंप और बैंक स्टॉल की जानकारी दी जाएगी। आयोजन में डॉल्फिन स्टूडेंट वेलफेयर काउंसिल भी सहयोग कर रही है।

आयोजक रमा गोयल ने बताया कि शिविर में अन्य स्थानों से आने वाले दिव्यांगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। आयोजकों की ओर से दूसरे स्थानों से पहुंचने वाले दिव्यांगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
--
इन नंबरों पर करें संपर्क
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए रमा गोयल- 9997013062, अमिता गोयल- 9412984972 और संजय गर्ग 9412973492 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed