फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किटी संचालक परिवार पर 90 लाख रुपये ठगने का आरोप

किटी संचालक परिवार पर 90 लाख रुपये ठगने का आरोप

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
किटी संचालक परिवार पर 90 लाख रुपये ठगने का आरोप
किटी संचालक परिवार पर 90 लाख रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
किटी संचालकों के जाल में कुछ और लोगों के फंसने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़ित लोगों ने नेहरू कॉलोनी थाने में एक परिवार पर किटी के रूप में 90 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक बुजुर्ग और उसके पिता ने किटी शुरू की थी। इस किटी में धीरे-धीरे करीब 35 से 40 लोग जुड़ गए। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह के अनुसार लगभग एक साल में इन लोगों ने किटी संचालक परिवार के पास 89.36 लाख रुपये जमा कराए हैं। लोगों का आरोप है कि किटी का समय पूरा होने पर रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। रुपये लौटाने के बाबत किटी संचालक परिवार लगातार टाल मटोल कर रहा है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि लोगों की शिकायत पर वासुदेव गर्ग, अभिषेक गर्ग पुत्र वासुदेव गर्ग, अंकित गर्ग पुत्र अभिषेक गर्ग और सरिता गर्ग पत्नी अभिषेक गर्ग और श्रवण गर्ग पुत्र वासुदेव गर्ग निवासी विद्या विहार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed