फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्टेडियम के बाहर से सट्टेबाजी के शक में चार धरे

स्टेडियम के बाहर से सट्टेबाजी के शक में चार धरे

Mon, 04 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के बाहर से सट्टेबाजी के शक में चार धरे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में शनिवार शाम चार युवकों को पकड़ लिया। युवक संदिग्ध परिस्थिति में स्टेडियम के बाहर घूम रहे थे। हालांकि पूछताछ और उनके मोबाइल डिटेल खंगाल के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

दून में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर जहां युवाओं में काफी उत्साह वहीं पुलिस महकमा भी काफी सतर्क है। इसके चलते पुलिस स्टेडियम के आसपास काफी सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर ने शनिवार शाम स्टेडियम के पास मौजूद कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा टिकटों की सट्टेबाजी की सूचना दी थी। इस पर रायपुर थाना और एसओजी को अलर्ट किया गया। रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेडियम के बाहर से चार युवकों को पकड़ा गया। देर रात तक युवकों से पूछताछ की गई और चारों के मोबाइल जांच कराए गए, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। युवक स्टेडियम के बाहर केवल टिकट आदि की जानकारी लेने पहुंचे थे। इनमें दिल्ली निवासी एक युवक 28 मई को अपने परिवार के संग मसूरी आया था। इसके बाद 31 मई को वह दिल्ली लौट गया। वहां उसे पता चला कि तीन जून को देहरादून में मैच है तो वह अपने तीन दोस्तों के साथ दो मई को फिर से देहरादून आ गया और अब एक स्थानीय होटल में ठहरा है। युवकों से पूछताछ और जांच में सट्टेबाजी जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed