फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए साल का पहला दिन जाम के नाम

नए साल का पहला दिन जाम के नाम

Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नए साल का पहला दिन जाम के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नए साल का पहला दिन ट्रैफिक जाम के नाम रहा। वाहनों के दबाव के चलते घंटाघर से लेकर मसूरी रोड तक लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। वहीं, भगवान शिव के दर्शन से नए दिन की शुरुआत करने टपकेश्वर गए श्रद्धालु भी जाम से दो चार हुए। सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के चलते यातायात सुचारु रूप से नहीं चल सका। वहीं, शहर के अन्य हिस्सों में भी जाम की स्थिति रही।
2018 के पहले दिन की शुरुआत सोमवार से हुई है। इस दिन वैसे ही यातायात का दबाव रहता है। ऐसे में बड़ी संख्या में सैलानियाें के आने के चलते यातायात का दबाव और बढ़ गया। पूर्व संध्या पर देर रात तक जश्न के बाद नए साल की पहली सुबह पुलिस का ट्रैफिक पर फोकस नहीं रहा। पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लिहाजा सोमवार को कामकाज नहीं हो पाया। नतीजा यह हुआ कि शहर में घंटाघर से लेकर मसूरी तक जाम लगा रहा। तब जाकर कई थानों की पुलिस जाम खुलवाने में जुटी। वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण पुलिस को यातायात चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरा बड़ा जाम टपकेश्वर मंदिर रोड पर लगा। इन दिनो यहां दोनों तरफ नाली निर्माण होने से खुदाई की गई है। सोमवार को नए साल के पहले दिन भगवान भोले नाथ के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। लेकिन सड़क पर खुदाई होने के कारण यहां भी जाम लग गया। मंदिर के बाहर तो पुलिस मुस्तैद थी, मगर रास्ते में यातायात संचालन के किसी तरह के इंतजाम नहीं किए गए थे। बाद में पुलिस वहां पहुंची, इसके बावजूद टपकेश्वर रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed