{"_id":"570ee3f34f1c1bd66d4a6ab8","slug":"10-50-lakhs-cheated-in-the-name-of-mdda-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDDA का फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपति ने ठगे साढ़े दस लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MDDA का फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपति ने ठगे साढ़े दस लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीडीए के फ्लैट दिलाने के नाम पर करीब 10.50 लाख रुपये ठगने के मामले में प्रापर्टी डीलर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में सीएम के पीए से करीबी रिश्ते होने की बात बताई गई थी, लेकिन तहरीर में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
निरंजनपुर निवासी उमा मिश्रा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उन्होंने एमडीडीए फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान किरायेदार कपिल नागर ने उन्हें सेटिंग होने की बात कहकर फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। बाकायदा एंग्रीमेंट कर रकम वसूल ली गई।
विज्ञापन
करीब नौ लोगों से 10 लाख रुपये लिए गए हैं। इसी बीच कपिल नागर गायब हो गया। रकम वापसी का दबाव बनाने पर उसकी पत्नी अभद्रता कर रही है। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि नागर की पत्नी ने पहले पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
लावारिस बालक मिला
पटेलनगर कोतवाली के लाल पुल के पास से चार साल का बालक लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला है। बालक अपना नाम रवि और पिता का नाम हीरा बता रहा है।