फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime : STF arrest a crook from Tamil Nadu

एसटीएफ ने तमिलनाडु से दबोचा दस हजार का ईनामी बदमाश

Fri, 05 Feb 2021 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crime : STF arrest a crook from Tamil Nadu
देहरादून। एसटीएफ ने 10 हजार के इनामी बदमाश को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। वह देहरादून, ऋषिकेश, डोईवाला में चोरी और हरिद्वार में लूट की घटनाओं में वांछित था और पिछले चार साल से फरार था। बदमाश के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में थाना ऋषिकेश क्षेत्र के रामनगर डांडा, थाना डोईवाला के कुआंवाला, और रायपुर क्षेत्र के सोडा सरोली से ट्रैक्टर ट्रॉलियां चोरी हो गई थीं। वर्ष 2017 में एक अगस्त को हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में एक व्यक्ति से ट्रैक्टर और 88 हजार की लूट हुई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चोरी और लूट की घटना में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गैंग का सरगना जान मोहम्मद उत्तर प्रदेश से फरार होकर तमिलनाडु चला गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। बदमाश की गिरफ्तारी पर आईजी गढ़वाल ने 10 हजार इनाम की घोषणा की थी। सुरागकशी के दौरान एसटीएफ के इंस्पेक्टर जवाहर लाल की टीम को सूचना मिली कि इनामी बदमाश तमिलनाडु में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ और रायपुर पुलिस की टीम तमिलनाडु भेजी गई। जहां कई दिनों तक रेकी के बाद आरोपी के तमिलनाडु के कृष्णागिरी के हासुर ग्राम में होने की बात पता चली। इसके बाद टीम ने बदमाश जॉन मोहम्मद उर्फ जाना, पुत्र इस्मामुद्दीन निवासी मूसाशेर नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने तीनों जगह हुई घटना में अपना हाथ कबूलना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed