{"_id":"62357757717e9d35bb4b85b9","slug":"crime-incidents-on-holi-chamoli-officers-going-to-celebrate-holi-were-beaten-with-an-iron-rod-dispute-over-applying-color-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की होली: उत्तराखंड में अधिकारियों को लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की होली: उत्तराखंड में अधिकारियों को लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद
Sat, 19 Mar 2022 12:00 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:00 PM IST
सार
अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आई। लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन
uttarakhand police
विस्तार
होली मनाने परिवार के साथ मंडल घाटी में गए ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल पर जानलेवा हमला हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अधिकारियों को बुरी तरह मारा गया।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से किया अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर। अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन