फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime in uttarakhand: Horrific incident, couple was showered with sticks, kicked on the stomach of seven months pregnant

रंजिश में खौफनाक वारदात: दंपती पर बरसाए लाठी-डंडे, सात माह की गर्भवती के पेट पर मारी लात, दरिंदे यहीं नहीं रुके...

Tue, 15 Mar 2022 07:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Mar 2022 07:47 PM IST
सार

बदमाशों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से दंपती पर हमला किया। वहीं सात माह की गर्भवती महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Crime in uttarakhand: Horrific incident, couple was showered with sticks, kicked on the stomach of seven months pregnant
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। साथ ही गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं।

विज्ञापन


उक्त लोगों ने सोमवार शाम घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से भाई व भाभी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने भाभी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जानिए गोदियाल ने क्यों कहा: मुझे कहीं भेज सकें...धन सिंह में इतनी ताकत नहीं, रावत क्या और कैसे हैं, ये सब जानते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि भाभी सात माह की गर्भवती हैं, आरोपियों ने पेट में लात मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि आदित्य, राजन, अक्षय, मोंटी और जगबीर निवासी मंडावली के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed