{"_id":"62306c0882ebf82d6d540a65","slug":"godiyal-counterattack-on-dhan-singh-rawat-send-me-somewhere-rawat-does-not-have-that-much-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए गोदियाल ने क्यों कहा: मुझे कहीं भेज सकें...धन सिंह में इतनी ताकत नहीं, रावत क्या और कैसे हैं, ये सब जानते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए गोदियाल ने क्यों कहा: मुझे कहीं भेज सकें...धन सिंह में इतनी ताकत नहीं, रावत क्या और कैसे हैं, ये सब जानते हैं
Tue, 15 Mar 2022 04:55 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:55 PM IST
सार
धन सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि रावत जैसे व्यक्ति से यह उम्मीद करना कि वह कोई गंभीर और समझदारी वाला बयान देंगे, बेइमानी है।
विज्ञापन
डॉ.धन सिंह रावत और गणेश गोदियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए श्रीनगर विधानसभा सीट से जीते डॉ.धन सिंह रावत के एक वीडियो के बाद सियासी गलियारों में सियासत जोरों पर है। प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जो जैसा होगा, वैसी ही बात करेगा। राजीव भवन में पत्रकारों की ओर से डॉ.धनसिंह रावत की टिप्पणी पर गोदियाल से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत क्या हैं, कैसे हैं, यह सब जानते हैं।
विज्ञापन
कहा कि धन सिंह ने उन्हें मुंबई भेजने की बात कही है, लेकिन धन सिंह में इतनी ताकत नहीं है कि उन्हें कहीं भेज सकें। कहा कि उनके विचारों में कितनी गहराई है, इस बात से सभी वाकिफ हैं। ऐसे में उनसे यह उम्मीद करना कि वह कोई गंभीर और समझदारी वाला बयान देंगे, बेइमानी है। जो व्यक्ति जैसा होता है, वैसा ही बयान देता है। भले ही वह चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उनके बयानों को हल्के में ही लेते हैं। कौन कहां जाएगा, यह तो भविष्य के गर्त में है।
विज्ञापन
नाराजगी है तो पार्टी फोरम पर रखें बात
कांग्रेस के कुछ नाराज कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने के मामले में गोदियाल ने कहा कि उनके संज्ञान में भी कुछ एक मामले आए हैं। यदि किसी को भी कोई दिक्कत है तो वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। ऐसी बातों से पार्टी को नुकसान न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि ये स्वभाविक बातें हैं, जब कोई पार्टी चुनाव जीत जाती है तो बधाईयों का दौर शुरू हो जाता है और जब हार जाते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: ‘धामी की धूम’ फेसबुक पेज पर हरीश रावत की आपत्तिजनक फोटो वायरल, कहा- एडमिन माफी मांगे, नहीं तो कराऊंगा केस दर्ज
बोले, त्यागपत्र देेने की पेशकश की थी
गोदियाल ने कहा कि जहां तक त्यागपत्र देने की बात है तो पार्टी हाईकमान ने बहुत विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में उनसे पूछे बिना, वह त्यागपत्र दे दें, यह उचित नहीं है। हालांकि वह अपनी तरफ से त्यागपत्र की पहल कर चुके थे, लेकिन हाईकमान की ओर से उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए ताकीद किया गया है।
किशोर अब खुद से पूछें, वह किस नंबर पर हैं
भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की हरीश रावत पर की गई टिप्पणी के बारे में गोदियाल ने कहा कि किशोर को पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया। निश्चित तौर पर वह कांग्रेस पार्टी में हरीश रावत के बाद दूसरे-तीसरे नंबर के नेता थे, लेकिन अब उन्हें देखना चाहिए कि वह जहां हैं, वहां उनका नंबर कौन सा है।