फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricketers will get best opportunity now after bcci decision said Arvind Pandey

BCCI के फैसले से गदगद खेल मंत्री बोले, अब आएंगे प्रदेश में क्रिकेट और क्रिकेटरों के अच्छे दिन

Tue, 19 Jun 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jun 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
 Cricketers will get best opportunity now after bcci decision said Arvind Pandey
arvind pendey

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन के लिए समिति बनाए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ माह में की गई मेहनत का फल आज प्रदेशवासियों को मिला है। इससे प्रदेश में क्रिकेट और क्रिकेटरों के अच्छे दिन आएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशनों के आपसी झगड़े के कारण राज्य के खिलाड़ियों को 18 साल नुकसान झेलना पड़ा है। खेल मंत्रालय संभालने के बाद से वह लगातार एसोसिएशनों के बीच एका का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ लोगों ने हठी रवैया अपनाया, जिसके चलते दिक्कतें हुई। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ माह से लगातार क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे थे। रविवार शाम को भी उन्होंने विनोद राय से मुलाकात कर मान्यता के मसले के समाधान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 Cricketers will get best opportunity now after bcci decision said Arvind Pandey
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

हम तय करेंगे कौन रहेगा
खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि एक एसोसिएशन अभी भी मर्जर से इनकार कर रही है। सीओए से हमने कुछ पदाधिकारियों की शिकायत की है। किसी ने गलत दस्तावेज या तथ्य दिए, उसकी जांच भी होनी चाहिए। जो गड़बड़ी कर रहे हैं, उन्हें समिति से बाहर किया जाएगा। हम भी तय करेंगे कि समिति में कौन रहेगा और कौन नहीं।

अभिभावकों ने जताया आभार
देर शाम स्थानीय युवा क्रिकेटरों और उनके अभिभावकों ने खेल मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया। अभिभावकों ने कहा कि खेल मंत्री के प्रयासों से ही राज्य में संचालन समिति का गठन हुआ है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही राज्य को बीसीसीआई की मान्यता भी मिलेगी। मुलाकात करने वालों में डीके मिश्रा, संदीप गुप्ता, रविंद्र नेगी, नवनीत मिश्रा, धीरेंद्र, अरुणपति तिवारी, रूपेश थापा, शान गुप्ता, अविरल मिश्रा, संस्कार मिश्रा, अभय क्षेत्री, समीर छमलवाण, अभिमन्यु साहनी, सक्षम रावत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed