फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricketers Abscond after see One Lakh Rupees Hotel bill in dehradun

खुद को क्रिकेटर बताकर 20 दिन तक होटल में ठहरे तीन युवक, बिल की रकम देखकर कर डाला ये काम

Tue, 13 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Cricketers Abscond after see One Lakh Rupees Hotel bill in dehradun
money

खुद को क्रिकेटर बताकर 20 दिन तक होटल में ठहरे युवकों को जब बिल थमाया गया तो उनके होश उड़ गए। जैसे-तैसे बिल की करीब आधी रकम चुकाकर युवक भाग गए। होटल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार निवासी अभिषेक कुमार समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के होटल जेएसआर कॉन्टिनेंटल से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक कुमार (पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी कृष्णा नगर, राजपूताना, हरिद्वार) अपने साथ दो-तीन युवकों को लेकर 10 अक्तूबर को इस होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन


युवकों ने खुद को क्रिकेटर बताया और यहां एक सीरीज खेलने की बात कही। इस पर होटल की ओर से युवकों को नौ हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरा देने की बात कही। सभी युवक करीब 20 दिन होटल में ठहरे। कमरे और खाने-पीने का करीब 6.36 लाख रुपये बिल बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को जब बिल चुकाने के लिए कहा गया तो उन्होंने इतने पैसे देने में असमर्थता जता दी। होटल कर्मचारी बिल जमा कराने की बात पर अड़ गए। इस पर एक युवक ने बाहर जाने की अनुमति मांगी और कहा कि वह पैसों का इंतजाम करके लौटेगा।

करीब दो दिन बाद वह होटल पहुंचा और कुल बिल में से 3.06 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। चार नवंबर को सभी युवक होटल से बिना बताए भाग निकले। इन पर 3.30 लाख रुपये बकाया है।

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि होटल मैनेजर भगवती सेमवाल की तहरीर पर अभिषेक कुमार समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed