फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricketer assault and recovery case, Case against 7 including secretary of CAU

Cricketer Assault Case: सीएयू के सचिव समेत सात के खिलाफ मुकदमा, विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान हुआ था विवाद

Tue, 21 Jun 2022 12:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:52 PM IST
सार

राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने पहुंची उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ कोच मनीष झा ने मारपीट और गालीगलौज करने की कोशिश की। इस मामले में मनीष झा और आर्य के पिता वीरेंद्र सेठी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर एसोसिएशन से शिकायत की।

विज्ञापन
Cricketer assault and recovery case, Case against 7 including secretary of CAU
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा क्रिकेटर से मारपीट और वसूली के मामले में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कई महीने से जांच चल रही थी। अब डीआईजी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


मामला पिछले साल दिसंबर का है। आरोप है कि राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने पहुंची उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ कोच मनीष झा ने मारपीट और गालीगलौज करने की कोशिश की। इस मामले में मनीष झा और आर्य के पिता वीरेंद्र सेठी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर एसोसिएशन से शिकायत की। मैच के दौरान आर्य सेठी के सोने पर और टीम को सपोर्ट नहीं करने को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


यही नहीं, आरोप है कि सीएयू के सचिव ने आर्य सेठी से 10 लाख रुपये की मांग भी की थी। इसके बाद आर्य के पिता ने मारपीट व उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। लंबे समय तक वसंत विहार पुलिस ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पुलिस कप्तान डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...International yoga day:  योग को प्रसिद्धि दिलाने वाले प्रदेश में ही योगाचार्य निराश, 60 हजार से अधिक योग प्रशिक्षित हैं बेरोजगार 

सोमवार देर रात सीएयू के सचिव महिम वर्मा, सत्यम शर्मा, पीयूष कुमार रघुवंशी, नवनीत मिश्रा, एक क्रिकेट अकादमी से जुड़े संजय गुसाईं, मनीष झा और पारुल के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया गया। पूर्व में हुई जांच को आधार बनाकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed