क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कॉर्बेट में किया बाघों का दीदार, कहा-जल्द टीम इंडिया में करेंगे वापसी
- रामनगर भ्रमण के बाद भारतीय क्रिकेटर दिल्ली रवाना
- फिलहाल आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल से खेलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने कहा कि वह जल्द भारतीय टीम में वापसी करेंगे। फिलहाल, वह आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल से खेलेंगे और अपना 100 फीसदी देंगे। कॉर्बेट में जंगल सफारी के दौरान बाघ दिखने से वह बेहद उत्साहित नजर आए।
क्रिकेटर अमित मिश्रा दोस्त बाबला चौधरी, भतीजे प्रिंस के साथ कॉर्बेट भ्रमण पर आए थे। अमित मिश्रा ने सोमवार को कॉर्बेट मोर्टल होटल में लंच किया और कुछ बच्चों को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिए।
उन्होंने बताया कि वह पहली बार कॉर्बेट पार्क घूमने आए। ढिकाला जोन में उन्हें चार बाघ दिखे। इससे वह उत्साहित दिखे। नौ जनवरी को रामनगर पहुंचे अमित मिश्रा सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए।
फिलहाल आईपीएल पर फोकस : मिश्रा
क्रिकेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान आईपीएल पर है। इस साल दिल्ली कैपिटल को जिताने में वह अपना बेस्ट देंगे। आईपीएल के लिए फरवरी से प्रैक्टिस सेशन शुरू होने वाला है। बढ़ती उम्र वापसी में बाधक बनने पर उन्होंने कहा कि टीम में उनसे उम्रदराज खिलाड़ी खेल रहे हैं।
उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रदर्शन के आधार पर ही वह टीम इंडिया में वापस लौटेंगे। अमित मिश्रा ने आखिरी टी-20 मैच 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।