{"_id":"6025892d8ebc3ee9421c1096","slug":"cricket-jaffer-s-bio-bubble-violation-case-will-be-investigated-dehradun-news-drn370522967","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : पूर्व कोच वसीम जाफर के बायो बबल उल्लंघन मामले की होगी जांच, दून पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : पूर्व कोच वसीम जाफर के बायो बबल उल्लंघन मामले की होगी जांच, दून पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष
Fri, 12 Feb 2021 11:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
वसीम जाफर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने टीम के पूर्व कोच वसीम जाफर के बायो बबल मानक का उल्लंघन करने के मामले में जांच बैठा दी है। टीम मैनेजर नवनीत मिश्रा से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
वसीम जाफर पर कोरोना काल में खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा के लिए बनाए गए बाबो बबल के उल्लंघन का आरोप है। बताया जा रहा है कि जाफर ने उस दौरान तीन मौलवियों को मैदान पर बुलाया था। इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा नवनीत मिश्रा इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सीएयू को भेजेंगे। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर एसोसिएशन कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मैनेजर से बायो बबल के उल्लंघन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में दोषी लोगों व स्टाफ के खिलाफ एसोसिएशन सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
नवनीत मिश्रा से जानकारी मांग गई है। बायो बबल का उल्लंघन करते हुए कितने लोग कैंप तक पहुंचे, उन्हें किसके कहने पर बुलाया गया, वो लोग कितनी देर तक रुके, इस दौरान वो किस-किस से मिले, जैसे कई सवालों के जवाब मांगे गए गए हैं। उन्होंने कहा कि टीम और खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। उसके बावजूद अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दून पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला गुरुवार को दून पहुंचे। उन्होंने हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। शुक्ला के पास हिमाचल प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्य में क्रिकेट संचालन और आगामी बोर्ड ट्रॉफी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।