फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket Association of Uttarakhand will Get Own First Home Ground This Month

उत्तराखंड: सीएयू को इसी महीने मिलेगा पहला होम ग्राउंड, एमओयू पर हस्ताक्षर जल्द

Thu, 02 Jan 2020 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2020 08:29 AM IST
सार

  •  रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, एमओयू पर हस्ताक्षर जल्द
  • एनसीए के अंडर-19 कैंप की मेजबानी सीएयू को मिली, कैंप के लिए भी रायपुर स्टेडियम का हुआ चयन 

विज्ञापन
Cricket Association of Uttarakhand will Get Own First Home Ground This Month
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को इसी महीने पहला होम ग्राउंड मिल जाएगा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर को होम ग्राउंड बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले कुछ दिनों के भीतर सीएयू और स्टेडियम प्रबंधन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सीएयू को होम ग्राउंड मिलते ही प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों का संचालन भी तेजी से शुरू हो सकेगा। उत्तराखंड में क्रिकेट के लिहाज से यह अहम साबित होने वाला है।

विज्ञापन


अभी तक सीएयू के पास अपना कोई होम ग्राउंड नहीं था, जिस कारण प्रदेश में सीएयू नेशनल लेवल के कैंप की मेजबानी नहीं ले पा रही थी। सीएयू को भी बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट के मैचों के लिए स्टेडियम प्रबंधन पर निर्भर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन


यही कारण रहा कि सीएयू की पिछली एपैक्स बॉडी की बैठक में होम ग्राउंड न होने की समस्या को मुख्य बताया गया और बैठक में रायपुर स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाने का निर्णय हुआ। अब सीएयू को अपना होम ग्राउंड मिलने से वो अपनी सुविधानुसार क्रिकेट गतिविधियों को संचालन कर सकेगी और उसे किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर स्टेडियम में होगा एनसीए का कैंप 

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के अंडर-19 क्रिकेट कैंप की मेजबानी भी सीएयू को मिली है। यह पहला मौका है जब सीएयू नेशनल कैंप का आयोजन करेगी। इस कैंप के लिए रायपुर स्टेडियम का चयन किया गया है। यही कारण है कि सीएयू जल्द से जल्द रायपुर स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाना चाहती है, ताकि नेशनल कैंप की तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके। 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को सीएयू का होम ग्राउंड बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसी महीने सीएयू, स्टेडियम प्रबंधन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर देगी। इसी स्टेडियम में एनसीए का अंडर-19 कैंप कराया जाएगा। 
- महिम वर्मा, उपाध्यक्ष बीसीसीआई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed