फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crackdown on illegal sex determination, instructions to strictly enforce rules

Dehradun News: अवैध लिंग परीक्षण पर शिकंजा, नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal sex determination, instructions to strictly enforce rules
Iबुधवार को पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

I

Iअपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैध लिंग परीक्षण पर शिकंजा कसने के लिए नियमों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए।
I
Iबैठक में नए पंजीकरण के लिए 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के आवेदनों को समिति के समक्ष रखा गया। इस पर समिति सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने कहा के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण से पूर्व आवेदकों को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निर्गत प्रमाणपत्र, भवन निर्माण के लिए एमडीडीए से प्राप्त एनओसी, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था संबंधी प्रमाणपत्र और बायो मेडिकल वेस्ट एग्रीमेंट आवेदन के साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

I
I
I
Iकहा कि जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति जनपद में चल रहे सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण और समीक्षा करे। केंद्र पर नई मशीन लगाने पर इसकी जांच की जाए। जिले के कम लिंगानुपात वाले विकासखंड का विशेष ध्यान रखें। अपर जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल उपचार तक ही सीमित रहे। बैठक में तीन सेंटरों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की समिति की ओर से संस्तुति भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा के जिले में कुल 199 अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। इसमें 407 अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं। 14 नए केंद्र शुरू करने के लिए आवेदन मिले हैं। कहा कि देहरादून का लिंगानुपात 937 है। सबसे कम लिंगानुपात सहसपुर ब्लॉक में है। इस दौरान पीसीपीएनडीटी के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, संयुक्त निदेशक विधि जीसी पंचोली, एसके राणा, जेपी नौटियाल, डॉ. शालिनी डिमरी, डॉ. निखिल, जितेन्द्र कुमार और जीपी रतूड़ी आदि मौजूद रही।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed