फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CPU cut dgp invoices for Traffic rule violation in dehradun

जब रेड लाइट जंप करने पर पुलिस ने काटा DGP का चालान, साहब ने दी शाबाशी

Mon, 13 Nov 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Nov 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
CPU cut dgp invoices for Traffic rule violation in dehradun
cpu

यातायात नियम के उल्लंघन में रविवार को सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल रतूड़ी की निजी कार का चालान कर दिया। डीजीपी की कार दिलाराम चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की लाइन क्रास कर गई थी।

विज्ञापन


वहां तैनात सीपीयू कर्मियों ने कार की वीडियोग्राफी कर उसे रोक लिया। कार में सवार डीजीपी को देख सीपीयू कर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन डीजीपी ने गलती स्वीकारते हुए सीपीयू कर्मियों की पीठ थपथपाई और सौ रुपये के नगद चालान का भुगतान किया। इसके बाद पुलिस महकमे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी डीजीपी की सादगी की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डीजीपी अनिल रतूड़ी रविवार दोपहर सेंट्रो कार से गुजर रहे थे। करीब सवा दो बजे उनकी कार दिलाराम चौक पहुंची। ट्रैफिक सिग्नल पर कार चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और डीजीपी की कार सफेद लाइन क्रास कर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी को देख हैरान रह गए सीपीयू कर्मी

CPU cut dgp invoices for Traffic rule violation in dehradun

सिग्नल तोड़ता देख वहां तैनात सीपीयू कर्मी अशोक डंगवाल (एसआई) और अर्जुन सिंह (सिपाही) वीडियोग्राफी करने लगे। डीजीपी पीछे बैठे थे और उनके चालक ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं की। सीपीयू कर्मियों ने वीडियोग्राफी के बाद चालान बुक निकाल ली।

सीपीयू कर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करते देख डीजीपी कार से उतरे। डीजीपी को देख सीपीयू कर्मी हैरान रह गए और सकपका गए। लेकिन डीजीपी ने सतर्कता से ड्यूटी करने पर उन्हें शाबाशी दी।

सीपीयू के एमवी एक्ट की धारा 177 में चालान काटने पर डीजीपी ने 100 रुपये नगद भुगतान किया। इसके बाद डीजीपी वहां से निकल गए। डीजीपी की कार का चालान पुलिस महकमे में चर्चाओं में रहा। जिला स्तर पर पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बचते रहे, हालांकि डीजीपी के पीआरओ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed