फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CPI(M) workers marching to the secretariat were stopped

Dehradun News: सचिवालय कूच कर रहे माकपा कार्यकर्ताओं को रोका

Thu, 28 Sep 2023 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) workers marching to the secretariat were stopped
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने बैरिकेडिंग के पास ही प्रदर्शन कर धरना दिया और राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता गांधी पार्क के पास पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में राजपुर रोड होते हुए परेड ग्राउंड से सुभाष रोड सचिवालय पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने वहीं सभा कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, राजेन्द्र पुरोहित, अनंत आकाश, कमरूद्दीन, इन्दु नौडियाल, लेखराज, नुरैशा अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed