फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Covid employees demonstrated half naked outside the Health Minister's residence

Dehradun News: कोविड कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Covid employees demonstrated half naked outside the Health Minister's residence
I
विज्ञापन

IIपुलिस से धक्का मुक्की हुई, नौकरी में सेवा विस्तार की मांग उठाई
I
I
I
Iनौकरी से निकाले जाने के बाद कोविड कर्मचारियों ने बिंदाल पुल से नौकरी में सेवा विस्तार की मांग को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री आवास के लिए कूच कर दिया, लेकिन कर्मचारियों को पुलिस ने लोक निर्माण भवन के पास ही रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई और कर्मचारी आगे बढ़ते चले गए। इस दौरान एक कर्मचारी ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास के गेट पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उसे रोक लिया। ऐसे में कर्मचारी लोक निर्माण भवन के पास सड़क पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
I
I
I
Iकर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए अड़े रहे, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के दिल्ली दौरे पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। 2-3 घंटे बैठे रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के पीएस चौहान ने ज्ञापन लिया। साथ ही अगले दो दिन के भीतर स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 कर्मचारी शामिल रहें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष राणा, उपाध्यक्ष प्रभात नौटियाल, शर्मिला चौहान, जिला अध्यक्ष मुकेश, अमित नेगी, अभिषेक ठाकुर और राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

I
I242 दिन से एकता विहार में चल रहा प्रदर्शन
I
Iसभी कर्मचारी कोरोना काल में विभिन्न अस्पतालों में नौकरी पर रखे गए थे। कोरोना खत्म होने के बाद इन सभी कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया। इसमें पूरे उत्तराखंड से करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था। इसके बाद से सभी कर्मचारी नौकरी में सेवा विस्तार की मांग कर 242 दिन से एकता विहार में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, करीब तीन महीने से अधिक आमरण अनशन भी कर चुके हैं। इस दौरान कई कर्मचारियों की तबीयत भी खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed