{"_id":"5ea13dcf8ebc3e90ad28f958","slug":"covid-19-rumor-or-truth-bihar-government-sending-money-to-their-residents-stuck-in-various-states137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: बिहार सरकार भेजेगी पैसे, ये सुनकर खाता खुलवाने दौड़ पड़े मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown: बिहार सरकार भेजेगी पैसे, ये सुनकर खाता खुलवाने दौड़ पड़े मजदूर
Thu, 23 Apr 2020 03:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
खाता खुलवाने को जीपीओ में उमड़ी बिहार मूल के श्रमिको की भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार सुबह से ही अचानक देहरादून के जनरल पोस्ट ऑफिस में लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। सैकड़ों लोग खाता खुलवाने के लिये पहुंच गए। इन लोगों के अनुसार उन्हें बताया गया है कि जिसके पास खाता नहीं है वह पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा ले, जल्द ही बिहार सरकार उनके लिए पैसा भेजेगी। ताकि, बाहरी राज्यों में बिहार के मजदूरों को लॉक डाउन में कोई दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
इधर, पोस्ट ऑफिस के अफसरों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि असल में ये किस योजना या घोषणा विशेष के क्रम में खाता खुलवाने पहुंचे हैं। चूंकि, बैंक में खाते खुल नहीं रहे सो इन लोगों के आग्रह पर यहां खाते खोले जा रहे हैं, अभी तक तीन दिनों में 150 से अधिक लोगों ने खाते खुलवाए हैं।
विज्ञापन