फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Court sent advocate and his twin sons to jail

Dehradun News: अधिवक्ता और उनके दो जुड़वां बेटों को कोर्ट ने भेजा जेल

Sat, 13 May 2023 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Court sent advocate and his twin sons to jail
जानलेवा हमले के आरोप में कोर्ट ने अधिवक्ता और उनके दो जुड़वां बेटों को जेल भेज दिया है। तीनों को बृहस्पतिवार रात हुए झगड़े के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि तीनों ने पीड़ित के ऑफिस में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया था। मामले में छह नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बिरेंद्र सिंह निवासी अलकनंदा विहार, नकरौंदा ने आरोप लगाया था कि प्रमोद कुमार बालियान, हरिओम सिंह यादव, अमन बालियान, नमन बालियान, मेहर सिंह मनवाल, सुरजीत सिंह और प्रमोद का स्टाफ बृहस्पतिवार शाम डंडे लेकर उनके कार्यालय में आया। आरोप है कि बिरेंद्र सिंह, प्रवीन रावत समेत एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार्यालय का सारा सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार देर रात मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार बालियान निवासी दशमेश विहार आमवाला, उनके जुड़वां बेटे अमन और नमन बालियान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




तीनों को शुक्रवार शाम एसीजेएम प्रथम निहारिक मित्तल गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया। यहां पीड़ित और आरोपी पक्षों के बीच रिमांड को लेकर लंबी बहस हुई। कोर्ट ने तीनों आरोपियों न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि जिन लोगों को पीटा गया वह पहले आरोपी प्रमोद कुमार के साथ काम करते थे। अब उन्होंने अपना दफ्तर खोल लिया था। इसके बाद से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed