{"_id":"5979fd304f1c1bbb5f8b4a86","slug":"court-released-three-men-for-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपी दोषमुक्त, जातिसूचक टिप्पणी का भी था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपी दोषमुक्त, जातिसूचक टिप्पणी का भी था आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 27 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण महिला से छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया। उन पर महिला को जातिसूचक टिप्पणी देने का भी आरोप था।
विज्ञापन
विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। 28 जुलाई 2013 को पुलिस चौकी घाट में क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने गांव के ही पूर्व प्रधान बचन सिंह, दलवीर सिंह और खिलाफ सिंह के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया था, जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में वे जमानत पर छूट गए थे।
विज्ञापन
मामला परीक्षण के लिए विशेष सत्र न्यायाधीश चमोली के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिस पर न्यायालय ने मामले में आरोपियों पर लगाए गए आरोपों को संदिग्ध पाया। विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने संपूर्ण मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों को संदेहास्पद पाया।
इसके बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दे दिया। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता सत्यप्रकाश सती ने की।