फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court rejects bail plea of kedarnath heritage aviation company owner

केदारनाथ: हेलीकॉप्टर के टिकट में हेराफेरी की आरोपी हेली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका खारिज

Thu, 15 Nov 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 15 Nov 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
court rejects bail plea of kedarnath heritage aviation company owner

केदारनाथ यात्रियों से हेलीकॉप्टर के टिकट में हेराफेरी के आरोपी एक हेली कंपनी के मालिक की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने खारिज कर दी है। अब, पुलिस कभी भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। 

विज्ञापन


जिला न्यायाधीश हरीश गोयल की अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई के बाद हेरिटेज कंपनी के मालिक रोहित माथुर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि हवाई सेवा के नाम पर टिकटों को वैध-अवैध बताकर यात्रियों के साथ षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी की गई है, जो माफी लायक नहीं है।
विज्ञापन

 

पीड़ित ने 28 मई को सोनप्रयाग थाना में पुलिस को तहरीर दी थी

मामले में राज्य सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता केपी खन्ना ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि विगत 26 मई को छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी एसके अग्रवाल ने गौरी ट्रेवल्स के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट की ऑन लाइन बुकिंग कराई थी। तय तिथि पर जब अग्रवाल शेरसी हेलीपैड पर पहुंचे तो हेरीटेज कंपनी प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की बुकिंग और उड़ान से इंकार कर दिया, साथ ही कहा कि बुक किया हुआ टिकट उनकी कंपनी का नहीं है। पीड़ित ने 28 मई को सोनप्रयाग थाना में पुलिस को तहरीर दी थी।

मामले में पुलिस अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हेरिटेज एविएशन का स्वामी रोहित माथुर गिरफ्तारी से लगातार बचता रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वांरट भी जारी हो चुका है। पुलिस उसके दिल्ली स्थित ठिकानों पर भी दबिश दे चुकी है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सेशन जज रुद्रप्रयाग की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed