फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court give a man to 16 years jail for drugs smuggling

युवक को मिली 16 साल की जेल, ये था जुर्म

Sat, 06 May 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला,नैनीताल Updated Sat, 06 May 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
court give a man to 16 years jail for drugs smuggling
Demo pic

विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने चरस तस्कर को 16 साल के कारावास और डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को चार साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त चार साल पहले भीमताल ब्लॉक के घिंघरानी गांव के पास आठ किलो चरस के साथ पकड़ा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि 10 अप्रैल 2013 को भीमताल के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय सिंह गर्ब्याल और उपनिरीक्षक मनोहर सिंह पांगती व उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी ने मुखबिर की सूचना पर चांफी से सटे  घिंघरानी गांव के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके बैग में पुलिस को आठ किलो चरस बरामद हुई।

विज्ञापन

आठ गवाह हुए पेश

court give a man to 16 years jail for drugs smuggling
Demo Pic

आरोपी की पहचान प्रेम सिंह नौलिया निवासी ग्राम नौलियागांव पट्टी परेवा थाना रीठा साहिब के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता घनश्याम पंत ने आठ गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी प्रेम सिंह को 16 साल का कारावास और डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए कहा कि यदि आरोपी जुर्माना अदा न करे तो उसे चार साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed