फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court case on Chairman for Rigging in House Tax 

हाउस टैक्स में धांधली को लेकर चेयरमैन, ईओ समेत छह पर मुकदमा

Tue, 04 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Tue, 04 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
court case on Chairman for Rigging in House Tax 

फर्जी दस्तावेज के आधार पर गृह कर (हाउस टैक्स) दूसरे के नाम करने के आरोप में पालिकाध्यक्ष (चेयरमैन) इस्लाम चौधरी और ईओ अजहर अली समेत छह लोगों के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच स्पेशल इनवेस्टिगेशन स्क्वाड (एसआईएस ) को सौंपी गई थी। मामला चेयरमैन और ईओ से जुड़ा होने के कारण शिकायतकर्ता ने इसकी स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्वालापुर निवासी जमिल-उर-रहमान ने वर्ष 2016 में एसएसपी से शिकायत की थी कि मंगलौर के मोहल्ला बंदरटोल में उसका पैतृक मकान है। वर्ष 1976 से इसका गृहकर उसके नाम से आता था। रहमान का आरोप है कि उसकी बहन मेहताब ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पालिका चेयरमैन इस्लाम चौधरी, ईओ अजहर अली, क्लर्क  दीपक और एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर गृहकर अपनी बेटी के नाम करवा दिया है। पालिका ने वर्ष 2016 में बहन की बेटी के नाम से गृहकर की रसीद भी काट दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बहन ने पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी समेत छहकर्मियों की मिलीभगत से मकान कब्जा लिया। इसके बाद जमील-उर-रहमान ने इसकी शिकायत एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से की थी। एसएसपी ने इसकी जांच एसआईएस को सौंप दी थी।


जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर एसएसपी के निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने चेयरमैन और ईओ समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में चेयरमैन इस्लाम चौधरी और ईओ अजहर अली का कहना है कि गृहकर में नाम परिवर्तन नियमानुसार किया गया है। इस प्रकरण में कोई आपराधिक मुकदमा नहीं बनता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed