{"_id":"67a3b290543cf3f5fe00ed14","slug":"couple-cheated-of-rs-1130-lakh-on-the-pretext-of-sending-it-to-europe-dehradun-news-c-5-1-drn1031-612360-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूरोप भेजने का झांसा देकर दंपती से ठगे 11.30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूरोप भेजने का झांसा देकर दंपती से ठगे 11.30 लाख रुपये
विज्ञापन
Iसालावाला के रहने वाले दंपती के साथ हुई ठगी, आरोपी चंद्रनगर निवासी
I
Iयूरोप भेजने का झांसा देकर सालावाला के रहने वाले दंपती से 11.30 लाख रुपये ठग लिए गए। यह रकम उनसे विभिन्न तिथियों में ली गई। जब उन्हें यूरोप नहीं भेजा गया तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि आरोपी उन्हें धमकियां दे रहा है। पीड़ित दंपती की शिकायत पर चंद्रनगर के रहने वाले आरोपी प्रिंस घई उर्फ प्रिंस सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
Iसालावाला की रहने वाली आरती बंगवाल ने उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग को शिकायत की थी। उन्होंने आयोग को बताया कि उन्होंने अपने पति के साथ यूरोप जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया और चंद्रनगर के रहने वाले प्रिंस घई उर्फ प्रिंस सन्नी से संपर्क किया। प्रिंस ने यूरोप भेजने के लिए बंगवाल से दस्तावेज मांगे। उन्होंने दस्तावेज दे दिए। प्रिंस ने उनसे दो लाख रुपये मांगे तो उसके खाते में यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आठ फरवरी 2024 को प्रिंस का दंपती को फोन आया और बताया कि उनका ऑफर लेटर आ गया है।I
Iप्रिंस ने इसके लिए उनसे पांच लाख रुपये और मांगे। यह रकम भी बंगवाल ने प्रिंस को उसके घर जाकर दे दी। इसके बाद उसने चार लाख 30 हजार रुपये भी विभिन्न औपचारिकताओं के लिए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद से वह लगातार टालता आ रहा है। पिछले दिनों प्रिंस उन्हें धमकियां देने लगा कि जो उनसे हो वह कर लें। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि बंगवाल दंपती की इस शिकायत के आधार पर प्रिंस घई उर्फ प्रिंस सन्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I