फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   counting process after election

कैसे बनेंगे सांसद, जानिए काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया

Sat, 10 May 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 May 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
counting process after election

मतगणना शुरू होने के सात घंटे के अंदर आपको अपने सांसद का पता चल जाएगा। इस अवधि में लोकसभा के रिटर्निंग अफसर प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे देंगे।

विज्ञापन


16 मई को मतगणना के दिन चुनावी हार-जीत की तस्वीर दोपहर 12 बजे तक साफ होने लगेगी। मतगणना के राउंड जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे यह तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी।

मतगणना 10 से 15 राउंड चलेगी। इसमें करीब पौने छह घंटे लग जाएंगे। मतगणना के पहले राउंड में सबसे अधिक समय लगेगा और आखिरी राउंड में सबसे कम।

पहले राउंड में तकरीबन एक घंटा लगेगा। आखिरी राउंड 15 से 20 मिनट का होगा। इसके बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के वोटों को संकलित किया जाएगा। पर्यवेक्षक इस पर अपनी अंतिम मोहर लगाएंगे। इसमें सात घंटे लग जाएंगे।

विज्ञापन

इस तरह काम करती है ईवीएम

counting process after election

ईवीएम खोलने की खानापूरी में आधा से पौन घंटा लगेगा। इसके बाद ईवीएम वोटों की संख्या बताने लगेगी। मशीन सबसे पहले कुल वोट बताएगी। इसमें 10 सेकेंड लगेंगे।

इसके बाद ईवीएम नंबर एक पर रहे प्रत्याशी के वोट बताएगी। ईवीएम के स्क्रीन पर प्रत्येक नंबर के प्रत्याशी के वोट सिर्फ आठ सेकेंड फ्लैश होंगे। 9 वें सेकेंड में अगले नंबर के प्रत्याशी के वोट फ्लैश होने लगेंगे।

इस आठ सेकेंड के फ्लैश में मतगणनाकर्मी कागज पर हर नंबर के प्रत्याशी के वोटों की संख्या नोट करेंगे। प्रत्याशी के मतगणना एजेंटों को भी इतने ही समय में प्रत्येक नंबर के प्रत्याशी के वोटों की तस्दीक करनी रहेगी। किसी के एतराज करने पर हर नंबर के प्रत्याशी के वोटों को फिर रिपीट कर दिया जाएगा।

प्रभारी कार्मिक एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि मतगणना बढ़ने के साथ राउंड का समय कम होता जाएगा। सबसे ज्यादा राउंड 15 में चकराता विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों के बूथों की मतगणना होगी। इसके आखिरी राउंड में सिर्फ तीन टेबिलों पर मतगणना होगी।

ईवीएम के लिए लगेंगी 14 टेबल

counting process after election

मतगणना स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार 14 टेबल लगाई जाएंगी। हर टेबल पर एक ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। इस तरह पहले राउंड में 14 मशीनों के वोट गिने जाएंगे।

जब यह गिनती पूरी हो जाएगी तो फिर दूसरे चरण में 14 ईवीएम लाई जाएंगी। हर टेबल पर फिर एक मशीन के वोट गिने जाएंगे। यह क्रम तब तक चलता रहेगा जब तक सारी मशीनों की गिनती नहीं हो जाती।

बूथ अधिक तो मतगणना में देरी
जिस विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या अधिक होगी उसके मतगणना के राउंड अधिक हो जाएंगे। सबसे पहले ईवीएम की सील चेक होगी।

मतगणना का राउंड पूरा होने के बाद ईवीएम को कागजात समेत सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम से फिर अगले राउंड की मशीनें निकाल कर लाई जाएंगी।

विज्ञापन

कई चरणों में मिलान के बाद होगी घोषणा

counting process after election

एक राउंड की मतगणना पूरी हो जाएगी तो हर पोलिंग स्टेशन के बूथ वार वोटों का चार्ट तैयार होगा, जो सहायक रिटर्निंग अफसर के पास जाएगा। उसके दस्तखत के बाद यह चार्ट पर्यवेक्षक के पास भेजा जाएगा। पर्यवेक्षक के दस्तखत के बाद फाइनल हो जाएगा।

लोकसभा क्षेत्र के सारे विधानसभा क्षेत्रों के वोटों का चार्ट बनने के बाद प्रत्याशियों के खाते में हर विधानसभा क्षेत्र के वोट जोड़े जाएंगे। जब सारे वोट जुड़ जाएंगे तो पर्यवेक्षक एक बार फिर इसकी जांच करके दस्तखत करेंगे।

इसके बाद बैलट पेपर पर प्रत्याशी के नंबर के लिहाज से प्राप्त वोटों की घोषणा की जाएगी। सबसे अधिक वोट पाने वाला प्रत्याशी विजयी घोषित होगा। बाद में लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर उसे जीत का प्रमाण पत्र देंगे।

नाम से नहीं, नंबर से बताएंगे वोट

counting process after election

मतगणना के दौरान किसी प्रत्याशी का नाम लेकर वोट नहीं बताए जाएंगे, बल्कि बैलट पत्र में प्रत्याशी के नंबर के लिहाज से वोट पता चलेंगे। मशीन में नंबर एक, दो, तीन करके वोटों की संख्या आती रहेगी।

आखिर में एक बार फिर कुल योग दिखाया जाएगा। मतगणना में ईवीएम की सेंट्रल यूनिट से वोटों की गिनती की जाएगी। जब एक बूथ की मशीन सारे प्रत्याशियों के नंबरों के वोट बता देगी तो उस बूथ पर पड़े कुल वोटों का मिलान वहां के पीठासीन अधिकारी के रजिस्टर से किया जाएगा। मिलान के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

अलग होगी पोस्टल बैलट की गिनती
पोस्टल बैलट की गिनती सबसे पहले की जाएगी। पोस्टल बैलट की जांच के लिए चार टेबल लगाई जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि हर टेबल पर एडीएम रैंक का अधिकारी एआरओ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed