फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corruption case Filed on Mumbai women in uttarakhand Kotdwar

उत्तराखंड: मुंबई की महिला पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, युवक के खिलाफ इस तरह से रचा था षड्यंत्र

Tue, 28 Jan 2020 06:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 06:25 PM IST
सार

  • मुंबई निवासी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज
  • विवेचक ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा, सीओ कोटद्वार को सौंपी जांच 

विज्ञापन
Corruption case Filed on Mumbai women in uttarakhand Kotdwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड की कोटद्वार कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक की ओर से मुंबई निवासी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच सीओ कोटद्वार को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मुंबई निवासी एक महिला की ओर से कोटद्वार से सटे उत्तर प्रदेश के तेलीपाड़ा फार्म निवासी एक युवक के खिलाफ फोन से धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली गलौच कर अश्लील बातें कर मैसेज करने व जान से मारने के संबंध में एक प्रार्थनापत्र थाना कोटद्वार में 25 नवंबर, 2019 को दिया गया था।
विज्ञापन


मामले में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की गई तो गवाहों के बयानों के बाद यह मामला षड्यंत्र रचकर और झूठे साक्ष्य गढ़कर मुकदमा दर्ज कराने का निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि वादिनी को जब यह जानकारी मिली कि उक्त मुकदमे में पुलिस टीम को कई साक्ष्य और दस्तावेज मिल गए हैं तो विवेचना को प्रभावित करने और विवेचक को अपने मुताबिक विवेचनात्मक कार्रवाई कराने के उद्देश्य से महिला ने दबाव और षड्यंत्र करना शुरू कर दिया।

इसी मकसद से विवेचक के खाते में दो बार पेटीएम से 1698 रुपये डाले गए। पीड़िता ने इसके बाद एसएसपी पौड़ी से मामले की शिकायत भी की। विवेचक कमलेश शर्मा की ओर से महिला के उक्त कृत्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पीड़िता और उपनिरीक्षक की ओर से दर्ज रिपोर्ट की जांच एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed